संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* आल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन
के बैनर तले केंद्रीय और जोनल नेतृत्व के आह्वान पर आज पूरे देश मे प्रत्येक स्टेशन पर स्टेशन मास्टर्स ने काली पट्टी बांधकर अपना दुःख व विरोध प्रकट किया।
यह विरोध प्रदर्शन कुछ माह पूर्व घटित ओडिशा के बालासोर दुर्घटना के बाद की गई अन्यायपूर्ण व तानाशाहीपूर्ण प्रशासनिक कार्यवाही के विरोध में किया गया।
जबकि दुर्घटना के बाद गठित जांच कमेटी ने दुर्घटना का कारण तकनीकी विफलता बताया था। इसमें कार्यरत स्टेशन मास्टर की कोई गलती या लापरवाही नही थी।बावजूद इसके रेल प्रशासन ने तानाशाही दिखाते हुए स्टेशन अधीक्षक एस बी मोहंती और यातायात निरीक्षक आशीष खूंटियां को रेल सेवा से हटाने का आदेश पारित कर दिया।जिससे पूरे भारत व पूर्वोत्तर रेलवे के प्रत्येक स्टेशन मास्टर दुःखी व निराश हुए ।
क्योंकि एक स्टेशन मास्टर फ्रंट लाइन कर्मचारी हैं व पूरी जिम्मेदारी से रेल परिचालन करने के साथ साथ आम जनता से जुड़े होते हैं व दिन रात यहाँ तक कि त्योहार के वक्त भी अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करते हैं।बावजूद इसके प्रशासन का यह रवैया दुःखद है।
वाराणसी ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसीएशन के डिविजनल सेकेट्री सर्वेश कुमार मौर्य,जोनल सेकेट्री अजय कुमार पाण्डेय,जोनल अध्यक्ष मो0 जमील ने जानकारी दी कि विरोध प्रदर्शन के दौरान स्टेशन मास्टर बड़े अनुशासित रहे और अपने कार्य का निर्वहन किया। यह सुनिश्चित किया कि रेल का पहिया न रुकने पाए लेकिन अगर समय रहते प्रशासन न चेता तो यह संघर्ष और बड़ा रूप ले सकता है।