संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध व अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा वांछित/ फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0411/2023 धारा 363/366 भा0द0सं0 थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कपिल कुमार हरिजन पुत्र स्व0 नन्दलाल हरिजन निवासी ग्राम संदहा थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक 01.10.2023 को समय करीब 13.00 बजे विनायक मंदिर सरायमोहना थाना सारनाथ से गिरफ्तार किया गया तथा अपहृता सकुशल बरामद की गयी। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अजय कुमार यादव,का0 सिकन्दर,हे0का0 मंजू जायसवाल थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।