संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में 11-15 मार्च तक चल रही ऑल इण्डिया इंटर-यूनिवर्सिटी आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के छात्र ओम यति ने पुरुष बिलो 100 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर पदक प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में देशभर के 48 विश्वविद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिसमें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी की चार-सदस्यीय आर्मरेसलिंग टीम भी सम्मिलित रही। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़ के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में तकनीकी सहयोग पिपुल्स आर्मरेसलिंग फेडरेशन इंडिया ने दिया।
ओम यति की इस उपलब्धि पर आरएमपीएसयू अलीगढ़ के कुलपति प्रो. एन.बी. सिंह ने उसे बधाई दीं। तथा प्रतियोगिता के संयोजक व पाफी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रवीण कुमार सिंह जादोन ने भी उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। ओम यति के आर्मरेसलिंग कोच व पूर्व एशियन चैंपियन बीएचयू के डॉ. राहुल राज ने इस उपलब्धि को विद्यापीठ और वाराणसी का गौरव बताते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में वाराणसी के पंजा खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना परचम लहरायेंगे।