संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सहायता से मु0अ0सं0 0141/2024 धारा 306/504 भा.द.वि. थाना चोलापुर से सम्बन्धित वाछिंत नामजद अभियुक्त 1. जयप्रकाश पटेल पुत्र स्व() लालचन्द निवासी ग्राम बड़ा लालपुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी व अभियुक्तागण 2. ज्योति पटेल पुत्री जयप्रकाश पटेल निवासिनी ग्राम बड़ा लालपुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी 3. कुसुम देवी पत्नी जय प्रकाश पटेल निवासिनी ग्राम बड़ा लालपुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक- 04.05.2024 को समय 10.05 बजे ग्राम नेवादा थाना कपसेठी जनपद वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।उल्लेखनीय है कि मृतक ओमकार पटेल उ0प्र0 पुलिस में जनपद आजमगढ़ में आरक्षी पद पर तैनात थे।घटना का विवरण- वादी मुकदमा श्री रामलखन पटेल पुत्र बैजू निवासी भटपुरवा खुर्द थाना चोलापुर जनपद वाराणसी के द्वारा तहरीर दी गयी कि वादी के पुत्र ओमकार पटेल जो उ0प्र0 पुलिस में आरक्षी पद पर जनपद आजमगढ़ में तैनात थे, उनको विपक्षीगण 1. ज्योति पटेल पुत्री जयप्रकाश पटेल 2. कुसुम देवी पत्नी जयप्रकाश पटेल 3. जयप्रकाश पटेल पुत्र स्व० लालचन्द्र निवासीगण ग्राम बड़ालालपुर थाना शिवपुर जनपद वाराणसी द्वारा गाली गुप्ता देना तथा आत्महत्या के लिये उकसाना जिससे वादी का पुत्र फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। प्रस्तुत प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चोलापुर में मु0अ0सं0 0141/2024 धारा 306/504 भा.द.वि. पंजीकृत है। जिसकी विवेचना उ0नि0 विकास कुमार द्वारा संपादित की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विकास कुमार,उ0नि0 दयाशंकर यादव,म0उ0नि0 स्वाति पाण्डेय,हे0का0 संजीव सिंह,हे0का0 नीरज राय थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।