संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी महोदय व अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण व सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर के नेतृत्व में दिनांक 30.01.2024 को थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित अभियुक्त आशीष चौरसिया पुत्र रामजी चौरसिया निवासी म०न०- बी 12/155 गौरीगंज थाना भेलूपुर जनपद वाराणसी को कीनाराम आश्रम के पास से दिनांक 30.01.2024 को समय करीब 11.50 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना भेलूपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री विजय कुमार शुक्ला,उ0नि0 श्री राहुल मौर्या चौकी प्रभारी अस्सी,का0 सुनील सरोज,का0 सूरज यादव थाना भेलूपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।