संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। सर्व सेवा संघ ध्वस्तीकरण के विरोध में पर्यावरण व जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल के नेतृत्व में युवाओं ने जनकवि धूमिल के गांव के रैली निकालकर पेड़ों को बचाने की जिला प्रशासन से मांग की है।मनीष पटेल पर्यावरण व जल संरक्षण प्रेमी ने कहा कि जीवन देने वाले पेंड दिन व रात ऑक्सीजन देकर जनजीवन को प्रदूषण से बचाने का कार्य करते हैं। पेंड प्रदूषण मुक्त वातावरण निर्माण के प्रकृति साथी बने हैं लेकिन चंद स्वार्थ व अनियमित विकास को लेकर कुछ लोग बड़े पैमाने पर पेड़ो को कटवाने की जुगत में हैं। यदि जिला प्रशासन इन पेंडो को बचाने में असफल साबित होगी तो प्रकृति प्रेमी सड़क पर उतर कर विरोध करेंगे। यदि नहीं रुकेंगे तो बहुगुणा जी के चिपको आंदोलन की राह पर भी उतरेंगे।रैली में प्रमुख रूप से भूलई राम,लौटना पटेल,अमन कुमार,राहुल,पुष्पा सहित कई युवा शामिल रहे।