संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी -- जनपद में अवैध शराब,गांजा, हेरोइन आदि की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र की पुलिस टीम द्वारा पुलिस चौकी रोडवेज के पीछे ट्रांसफार्मर के पास से शुक्रवार को एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के उसके कब्जे से 51 देशी शराब पाउच(प्रत्येक 200 एमएल कुल 10.02 लीटर) बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त का नाम रमेश दुबे पुत्र शेष नारायण दुबे निवासी ग्राम बौनापुर कौड़िया जनपद गोंडा बताया गया। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त से भागने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि मेरे पास देशी शराब पाउच बिन्डीज लाइम देशी शराब तीब्र मसालेदार 200 एमएल का 51 पाउच (कुल 10.02 लीटर) है,जिसे मैं रेलवे स्टेशन परिसर में बेचने हेतु जा रहा था पुलिस को देखकर मैं भाग रहा था तभी पुलिस द्वारा घेरेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।शराब बेचकर ही अपने व अपने परिवार का भरण पोषण करता हूं। गिरफ्तार अभियुक्त को भा0द0वि0 की धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, उ0नि0 गौरव कुमार चौकी प्रभारी रोडवेज,का0 सन्तोष कुमार,का0 अंकित कुमार,का0 गोविन्द कुमार आदि शामिल रहे।