UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

25 वर्षों पुराने खड़ंजे को उखाड़ने पर प्रशासन सख्त, तहसील दिवस में शिकायत पर त्वरित कार्रवाई

Updated on: 17 April, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ संवाददाता आशुतोष मिश्रा 

भदोही। ग्राम सभा बेदमनपुर, ब्लॉक भदोही, जिला भदोही में लगभग 25 वर्षों से बने सार्वजनिक खड़ंजे को उखाड़े जाने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। इस संबंध में ग्राम निवासी चुन्नीलाल द्वारा आज तहसील दिवस, भदोही में शिकायत प्रस्तुत की गई, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी, भदोही ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए भदोही ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी श्री विनोद कुमार मौर्या को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
निर्देश मिलते ही खंड विकास अधिकारी के आदेश पर भदोही ब्लॉक से पांच अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी को सौंप दी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि खड़ंजा उखाड़ने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए तथा रास्ते को तुरंत बहाल कराकर पुनः खड़ंजे का निर्माण कराया जाए।खंड विकास अधिकारी, भदोही ने कहे की यह शिकायत तो आप हमारे कार्यालय में सीधे भी कर सकते थे। इस पर मैं स्वयं ही संज्ञान ले लेता। किसी भी हालत में सार्वजनिक रास्ते से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
प्रशासन की इस त्वरित, सख्त और जिम्मेदार कार्यवाही से शिकायतकर्ता चुन्नीलाल सहित ग्रामीणों में संतोष देखा गया है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी प्रकार समयबद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। मामले में आगे की कार्यवाही प्रगति पर है।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News