UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नगवा पार्क एवं माधव मार्केट पार्क में बृहद पौधारोपण

Updated on: 17 April, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी आज दिनांक 24/7/2024 को कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दिशा निर्देश में पर्यावरण विद, गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड अंबेसेडर अनिल कुमार सिंह के मिशन एक करोड़ पौधारोपण के तहत् आज शिव पूरी कॉलोनी और लंका के माधव मार्केट के पार्क में संयुक्त रूप से सीआरपीएफ एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा बृहत रूप से पौध रोपण हुआ, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि , CRPF के राजेश्वर बालापुरकर 95 बटालियन के कमांडेंट महोदय, अध्यक्षता नगवां वार्ड के लोकप्रिय पार्षद रवीन्द्र सिंहजी,साथ में गंगा समग्र के युवा वाहिनी के प्रांतीय अध्यक्ष सौरभ सिंह पटेल ( चिंटू) , अमित मौर्य गायत्री परिवार के सदस्यों व स्थानीय लोगों ने पौधारोपण कर संरक्षण की शपथ ली ।

इस कार्यक्रम में 95बटालियन के सहायक कमान्डेंट हनुमान सिंह,नगर निगम के कर्मचारियों आदि सभी ने मिलकर अपने अपने मां पिता के नाम पर पौध रोपण कर पौधे लगवाये नगर निगम के माली गण के साथ प्रवीण सिंह की 95 बटालियन सीआरपीएफ की पूरी टीम ने जम कर पौध रोपण किया, सृजन संस्था के अध्यक्ष श्री अनिल सिंह जी ने सभी लोगों को शपथ दिलवा कर लोगों को जागृत किया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News