UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*एडीसीपी व एसडीएम ने मोहर्रम को लेकर किया बैठक, दिए निर्देश*

Updated on: 17 June, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

*मिर्जामुराद।* स्थानीय थाना परिसर में मंगलवार की शाम एडीसीपी सरवणन टी व राजातालाब एसडीएम कंडारकर कमल किशोर देवभूषण की अध्यक्षता में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।जिसमें अधिकारियों के साथ प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।एडीसीपी ने कहां की मोहर्रम को लेकर प्रशासन सजग है।किसी भी समस्या पर प्रशासन को सूचना करें।मुहर्रम में किसी भी तरह से अगर कोई भी खलल डालने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई किया जाएगा।एसडीएम ने कहां की मुहर्रम में किसी भी तरह का कोई विवाद नही होना चाहिए चिन्हित जगहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहेगी।पुलिस चारो तरफ गश्त करती रहेगी अगर किसी कोई भी समस्या रहेगा तो प्रशासन की मदद ले सकता है।बैठक में एसओ आनंद चौरसिया, कछवांरोड चौकी प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा, खजुरी चौकी प्रभारी सचिन पटेल, करधना चौकी प्रभारी प्रमोद यादव, एसआई राजेश मौर्या, सुशील पांडेय, अमित पांडेय समेत ग्रामीणों में करधना प्रधान मोहम्मद निशार, पूर्व प्रधान अफसर सिंह (पप्पू), मोहम्मद आशिक अली, इंतिजार अहमद, छोटू खां, फरीद अहमद, अंकित, प्रकाश, बनारसी, सुहैल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News