संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अलीम हाशमी की रिपोर्ट
चन्दौली सकलडीहा, तीन प्रदेश में भाजपा की बंपर जीत से भाजपाई गदगद है। रविवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर तीन प्रदेशों में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री,गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री को बधाई दिया है। इस मौके पर काली माता मंदिर पहुंचकर दर्शन पूजन के बाद कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है तो मुमकिन नही गारंटी है। देश का परचम अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर लहराया है। उनके द्वारा किये गये विकास कार्य जन जन का विश्वास है। देशवासियों के हर उम्मीद पर केन्द्र और प्रदेश की सरकार खरा उतरने का काम किया है। जनकल्याणकारी योजना का लाभ हर गरीब, किसान, नौजवान और व्यापारी सहित छात्रों को मिल रहा है। केन्द्रीय गृह मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कुशल नेतृत्व ने पूरे देश में परचम लहराया है। आने वाले लोक सभा चुनाव में भी भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। विरोधी दलों की गलत नितियों के कारण जनता उन्हें नकार दिया है। आज केन्द्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में हर वर्ग खुशहाल है। किसानों केा बिजली पानी,खाद और गरीबों केा आवास और सामुहिक विवाह से लेकर प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना उज्जवला योजना और नि:शुल्क खाद्यान का वितरण गरीबों में खुशहाली लाया है। इसके पूर्व काली माता मंदिर में पहुंचकर परचम जीत पर प्रसाद चढ़ाकर आर्शिवाद प्राप्त किया। इस मौके पर अरविंद पांडेय, दीनबंधु राजभर, अरविंद राय, रतेन्द्र, गोपाल राजभर, अदालती, भानू सिंह चौहान आदि रहे।