संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*मिर्जामुराद।* सेवापुरी ब्लाक के चित्रसेनपुर गांव के बनवासी बस्ती में बुधवार की शाम मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल के द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनवासी बस्ती में 10 लाभार्थियों के आवास निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया इस अवसर पर बनवासी बस्ती की महिलाओं से बातचीत करने के दौरान सीडीओ ने कहा महिला समूह से जुड़कर रोजगार से जुडे इस मौके पर उन्होंने बनवासी बस्ती में खेलते दिखाई पड़े बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अपील किया इस अवसर पर बनवासी बस्ती की महिलाओं ने मुख्य विकास अधिकारी से बरसात के दौरान बस्ती में जल भराव की समस्या से अवगत कराया महिलाओं का कहना था कि बरसात में पानी भर जाता है हम लोगों को आने-जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ती है इस अवसर पर वनवासी बस्ती की महिलाओं ने पीने के लिए पानी की व्यवस्था न होने की बात कही जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने हैंडपंप व जल कल योजना के तहत नल लगाने के लिए ग्राम पंचायत सचिव एवं अन्य अधिकारियों से कहा इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजकुमारी पटेल ग्राम पंचायत सचिव रामदुलार के अलावा पूर्व प्रधान रूपनारायण पटेल पूर्व प्रधान दिलीप पटेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य राज बिहारी पटेल बंशन पटेल मौजूद रहे इस दौरान गांव के लाल बहादुर पटेल ने बनवासी बस्ती जाने वाले मार्ग पर रास्ते के लिए अपनी जमीन दान देने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी दान दिए जमीन पर गांव के एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है जिस पर सीडीओ ने संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि अगर रास्ता किसी ने अतिक्रमण किया तो कार्रवाई की जायेगी।