अतुल राय की खास रिपोर्ट
*रामेश्वर,वाराणसी।* लाइफ पर्सपेक्टिव ग्रुप बीएचएल की तरफ से प्राथमिक विद्यालय रामेश्वर प्रथम के वार्षिक परीक्षा में सर्वोत्तम अंक लाने वाले प्रत्येक कक्षा की प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को संस्था की तरफ से उपहार देकर पुरस्कृत व सम्मान किया गया। प्रधानाध्यापक सत्येंद्र त्रिपाठी संस्था के लोगों का स्वागत किया।संस्था के प्रमुख अखिलेश सर ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए यह कहा देश के आप भविष्य हैं ऐसे ही अपने कदम को बढ़ाएं और विश्व में भारत का नाम रोशन करें। प्राथमिक शिक्षा जो शिक्षा की बुनियाद है इसकी मजबूती आपकी मेहनत पर निर्भर करता है।दूसरी ओर कक्षा के कक्षा अध्यापक ने छात्रों की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने यह बताया यह सभी के सभी छात्र नियमित रूप से स्कूल आते हैं और हम लोगों के मार्ग निर्देशन का शत प्रतिशत अनुकरण करते हैं,इसी का परिणाम है कि बच्चे अन्य बच्चों के समक्ष पुरस्कृत हो रहे हैं। इस समारोह में बृजेश कुमार मौर्या ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ शिक्षक विजय कुमार गुप्ता ने सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अभिभावक एवं वीरेंद्र पांडेय,संजीव तिवारी अखिलेश सिंह बेबी कुमारी अजीत कुमार उपस्थित रहे|