UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

शाहगंज में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

Updated on: 17 April, 2026

पुर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़ ब्यूरो चीफ विवेक सोनी 

जौनपुर शाहगंज नगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शाहगंज में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत शुक्रवार को जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रफीक फारूकी, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज ने हरी झंडी दिखाकर किया।रैली में कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के साथ आदर्श प्राथमिक विद्यालय शाहगंज एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहगंज के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। बैंड-बाजे के साथ छात्र-छात्राएं शिक्षा के प्रति जागरूकता के नारे लगाते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरे। रैली कस्तूरबा विद्यालय से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए आदर्श प्राथमिक विद्यालय शाहगंज पर समाप्त हुई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. रफीक फारूकी ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है। हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार की रैलियां समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होंगी।रैली को सफल बनाने में कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन एकता नीलम के साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहगंज की प्रधानाचार्या संगीता देवी, आदर्श प्राथमिक विद्यालय शाहगंज की प्रधानाचार्या नीतू सिंह सहित अशोक कुमार, किरन मौर्या, प्रियंका सिंह, हर्षिता यादव, पूजा सिंह, अंकिता शुक्ला व रूमा मौर्या समेत अन्य अध्यापिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News