UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

भारत सरकार के “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Updated on: 03 August, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी महाराज बलवन्त सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गंगापुर, वाराणसी में भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।     

           कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों ने ऑनलाइन प्रसारित “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का सामूहिक रूप से अवलोकन किया। इसके उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से सभी उपस्थित जनों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से नशामुक्ति जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनने का संदेश दिया गया।

                  इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रो. आलोक कुमार कश्यप, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक अग्निहोत्री, डॉ. नीलम सिंह एवं डॉ. अखिलानंद सिंह सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। 

      कार्यक्रम अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, अनुशासित एवं राष्ट्रनिर्माण के प्रति समर्पित जीवन जीने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन नशामुक्त समाज के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News