संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी चोलापुर थाना क्षेत्र के अल्लोपुर गांव में गुरुवार को सरकारी खड़ंजा उखाड़ कर पिलर डालने का विरोध करने पर एक पक्ष ने दूसरे पर चाकू बाजी कर दी वही मामले को लेकर जमकर लाठी डंडे चले हुई जिसमें दोनों पक्ष से कई लोग चोटिल हो गये। एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध अनुसूचित जाति जनजातिउत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार अल्लोपुर निवासी हेमंत कुमार का आरोप है कि विपक्षी शिवपाल, ऐश्वाथ पुत्रगण सीताराम उर्फ खट्टन, सन्तोष पुत्र भगेलू, जग्गू पुत्र मिटून सरकारी खड़ंजा उखाड़ कर वहां पिलर निर्माण कर रहे थे विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए हेमंत, शैलेन्द्र कुमार व सोनू कुमार को मारा पीटा तथा शैलेंद्र को चाकू से घायल कर दिया। हेमंत कुमार की तहरीर पर शिवपाल एशनाथ हेमंत व जग्गू के विरुद्ध पुलिस ने एससी एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। वही विपक्षी राकेश गुप्ता पुत्र शिवपाल ने मारने पीटने को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। गंभीर चोट लगने की वजह से विपिन गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई है। तहरीर के आधार पर अरुण, गोलू, मंटू, सोनू, सुरेंद्र, महेंद्र निवासी अल्लोपुर के विरुद्ध पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।