UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

गो तस्करी के मुकदमें में वांछित 25,000/- रुपये इनामियां अभियुक्त गिरफ्तार 

Updated on: 13 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

थाना फूलपुर क्षेत्र अंतर्गत देवमूर्ति इन्टर कालेज दबेथुआ के पास एक अशोक लीलैन्ड मैजिक सफेद रंग गाड़ी नं0 UP42CT9920 जिसमें गौवंश लदे हुये थे। चालक गाणी छोड़कर फरार हो गया था जिसके सम्बन्ध में अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत मु0अ0सं0 0121/2025 धारा 3/5A/5B/8 गौवध निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकानों पर निरंतर दबिश दी जा रही थी ।

इसी क्रम में आज दिनांक 18.08.2025 को थाना फूलपुर पुलिस टीम ने उक्त मुकदमें से संबंधित वांछित 25,000/- रुपये इनामियां अभियुक्त 1. सुबहानी पुत्र खुर्शीद अहमद निवासी ग्राम काजीपुरा थाना जलालपुर जनपद अंबेडकर नगर उम्र लगभग 25 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर रामपुर अंडर पास के पास से गिरफ्तार किया गया 

पीआरवी 0641 को सूचना प्राप्त हुई कि देवमूर्ति इंटर कॉलेज, दबेथुआ के पास एक सफेद रंग की अशोक लीलैंड मैजिक गाड़ी खड़ी है, जिसका पीछे का बायां टायर फटा हुआ है। उक्त गाड़ी संख्या UP42CT9920 है, जिसमें गौवंश लदे हुए हैं। चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है। गाड़ी के पिछले हिस्से में प्लास्टिक और नायलॉन की रस्सियों से बाँधकर दो गाय और तीन सांड़ लदे हुए थे, जिन्हें नीचे उतारकर भूसा और पानी दिया गया। इन गौवंशों को वध हेतु बिहार ले जाया जा रहा था। इस संबंध में थाना फूलपुर पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक फूलपुर द्वारा गठित पुलिस टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयासरत थी 

अभियुक्त सुबहानी, पुत्र खुर्शीद अहमद, ने पूछताछ में बताया कि उसने गाड़ी संख्या UP42CT9920 को अनुबंध पर लिया था, जिससे वह गो-तस्करी करता था। उस दिन गाड़ी का टायर फट गया था। डर के कारण उसने उक्त गाड़ी वहीं छोड़ दी और भाग गया। गो-तस्करी मुख्य रूप से जमशेद, पुत्र शमीम खान, निवासी नूरुद्दीन शाहिद, फुलवरिया, थाना कैंट, वाराणसी द्वारा बड़े पैमाने पर की जाती थी।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News