UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी काला फीता बांधकर किया कार्य

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --14 में को जारी शासनादेश के विरोध में सिंचाई विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों ने कला फीता बांधकर दूसरे दिन भी कार्य कर विरोध प्रकट किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि उक्त शासनादेश को निरस्त किए जाने को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ,वाहन चालक संघ, सिंचाई संघ, सिंचाई राजस्व अधिकारी संघ,मुंशी संघ,जल लेखा कर्मचारी संघ, मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ, प्रमुख अभियंता अनुसचिवीय अधिष्ठान संघ, ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन, सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल डिप्लोमा इंजीनियर संघ, सर्वेयर संघ सहित सिंचाई विभाग के सत्रह मान्यता प्राप्त संघों के सदस्य शामिल रहे। आंदोलन के अगले चरण की घोषणा आज देर रात सिंचाई विभाग संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश द्वारा बैठक के पश्चात लिए गए निर्णय के अनुसार ही घोषित किया जाएगा।पूर्व में घोषित दो दिवसीय काला फीता बांधने का कार्यक्रम जिलाध्यक्ष निशिकान्त श्रीवास्तव, इंजीनियर पीके राय, सत्येंद्र रघुवंशी, अवधेश पांडे, प्रकाश श्रीवास्तव, सर्वेश उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश दुबे, शशिकांत कुमार, नीरज सिंह, धनंजय सिंह, लाल जी पटेल, ऋषि सक्सेना, प्रशांत सोनकर, हरिश्चंद्र पटेल, संजय प्रधान, अजय श्रीवास्तव, शकील अहमद, वसीम अहमद, रईस अहमद, वीरेंद्र कुमार, अविनाश मौर्य, अनुपम, हरेंद्र यादव, कौशल पाठक आदि लोगों ने सफल बनाया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News