संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ* ।जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में
लोक नायक एवं जननायक बिरसा मुंडा की 148वीं जयंती परबड़ालालपुर स्थित संत रविदास आई ए एस/ पी सी एस कोचिंग सेंटर के सभागार में जनजातीय भागीदारी उत्सव समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि पूनम मौर्य जिला पंचायत अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। लोक नृत्य एवं गीत के माध्यम से जनजातीय समुदाय ने स्वागत किया। जनजातीय समाज मे काम करने वालो को स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मनित किया गया।
मुख्य अतिथि पूनम मौर्य ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय आंदोलन पर बिरसा मुंडा का बहुत गहरा प्रभाव था। बिरसा मुंडा ने समाज की भलाई के लिए बहुत प्रयास किया। शिक्षा के लिए लोगो को जागरूक किया। अपने क्रांति कारी चिंतन से आदिवासी समाज का सामाजिक दिशा बदलने की कोशिश की।
अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने कहा कि आज का दिन आदिवासी समाज के लिए बहुत बड़ा दिन है। जनजातीय समुदाय से जीने की कला सीखने पर बहुत समस्याएं खत्म हो जाएंगी। विकसित भारत मे आदिवासी समाज की मुख्य भूमिका है। सरकारी योजनाओं को एक अलग अभियान चलाकर लाभ पहुंचाए। गोंडी भाषा को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करने के प्रयास की प्रशंसा की।
रितेश बिंदल जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बुके देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। डॉ0 बनवारी लाल गोड़ अध्यक्ष जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान,आनंद प्रकाश गोड़, कैलाश, प्रियंका, बेबी शाह गौंड, भैयालाल गोंड, संजय वर्मा आदि लोगो ने विचार व्यक्त किये।धन्यवाद ज्ञापन रितेश बिंदल ने किया।