UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

लंबित विवेचना पर वरूणा जोन के विवेचकों की लगी क्लास

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी ।। एडीसीपी महिला और अपराध ममता रानी ने महिला अपराध से संबंधित वरूणा जोन के विवेचकों की अपने कार्यालय में मीटिंग किया।इस दौरान एडीसीपी ममता रानी ने लंबित विवेचना पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए विवेचकों को फटकार लगाया और जल्द विवेचना को समाप्त करने को कहा।एडीसीपी ममता रानी ने कहा की किसी भी दशा में महिला अपराध के मामले में हिला हवाली ना करे,गंभीरता से विवेचना को ले और समय से समाप्त करे।हालांकि इस दौरान कुछ विवेचको के कार्य से संतुष्ट भी दिखी।मीटिंग में महिला और अपराध से संबंधित वरूणा जोन के समस्त विवेचक मौजूद रहे ।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News