UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सड़क के किनारे हादसे को आमंत्रित करते गड्ढे को पटवाने की लगाई गुहार*

Updated on: 05 June, 2026

 

पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज 

संवाददाता विवेक सिंह 

 

जलालपुर,बुधवार। क्षेत्र के प्रधानपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय और ग्रामीण मार्ग से लगे एक गड्ढे को पटवाने के लिए ग्राम प्रधान ने उपजिलाधिकारी केराकत को प्रार्थनापत्र दिया है।

प्रधान रामलाल मौर्या ने प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गांव में जाने वाले मार्ग और विद्यालय की बाउंड्री से सटाकर गांव के ही कुछ लोगों ने गड्ढा खोदा है जो हमेशा हादसे को आमंत्रित करता है।

आज सुबह ही एक भैंस गड्ढे में गिर गई जिसे ग्रामीणों ने जेसीबी से काफी मशक्कत के बाद किसी तरह बाहर निकाला गया।

ग्रामीणों ने बताया कि इस गड्ढे की वजह से कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।

इसी मार्ग से विद्यालय के बच्चों का भी आना जाना है ऐसे में कभी भी उनके साथ अप्रिय घटना घट सकती है।ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि उस गड्ढे को तत्काल पटवाया जाए जिससे भविष्य में कोई अप्रिय घटना नहीं घटित हो।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News