UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को चोलापुर पुलिस द्वारा प्रान्त तेंलागना से गिरफ्तार किया गया, अपहृता सकुशल बरामद

Updated on: 23 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा अपहृता की बरामदगी तथा वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व मे थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0017/2024 धारा 363/366 भा0द0वि0 थाना चोलापुर से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए वांछित अभियुक्त जयप्रकाश उर्फ नन्हकू पुत्र लालमन निवासी ग्राम देवनाथपुर थाना कैराकत जनपद जौनपुर को वीरभद्र स्वामी मंदिर गुमड़ीदला जनपद संगारेड्डी प्रान्त तेंलागना से दिनांक-25.04.2024 को गिरफ्तार कर नियमानुसार वाराणसी लाया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दयाशंकर यादव,म0का0 सुनीता कुमार,का० छडूलाल थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News