UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- काशी में कई साहित्यकार लेखक अपनी शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं तथा काशी को विश्व पटल पर रेखांकित किया गया है। इसी परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए 2023 से काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता एक अभिनव पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता 2026 का आयोजन जनपद वाराणसी में किया जा रहा है। यह आयोजन काशी संसदीय क्षेत्र के तीन विकासखण्डो एवं नगरीय क्षेत्र के पांच जोनों में चार श्रेणियों में जैसे- कक्षा 1से 8 तक, कक्षा, 9 से 12 तक, 8 तक, महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय एवं आम जन हेतु आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन 21 जनवरी को विद्यालय ग्राम पंचायत स्तर पर, 24 जनवरी को विकासखंड, जोन स्तर एवं विश्वविद्यालय स्तर तथा 28 जनवरी 2026 को जनपद स्तर पर फाइनल प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। 24 जनवरी को विकासखंड वार,जोनवार तथा महाविद्यालय स्तर पर,28 जनवरी को जनपद स्तर पर फाइनल प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस प्रकार प्रथम चरण में कुल 2019 विजेता द्वारा विकास खंडवार स्तर पर आयोजित द्वितीय चरण की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया जिसमें कुल 72 प्रतिभागी विजेता रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News