विनोदी यति की खास रिपोर्ट
चौबेपुर/ वाराणसी : आगामी त्यौहार ईद और अक्षय तृतीया को लेकर थाना चौबेपुर परिसर में स्थानीय क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी के की बैठक आहूत की गई। जिसमे थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताएं कि आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाए तथा पुलिस हर तरह से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कटिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अड़चन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्त मौके पर उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता,अरुण सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष रामसूरत यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गुलाब राम,गुलाब गौड, आदि लोग मौजूद रहे l