UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

 सिगरा इंस्पेक्टर ने11कुन्तल चांदी संग चार युवकों को किया गिरफ्तार,सौंपा आयकर विभाग को

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी --दीपावली के अवसर पर खपाने के लिए टाटा मैजिक पर लाये जा रहे 11.29 कुन्तल चांदी के जेवर को सिगरा पुलिस ने चार अभियुक्तों को रोडवेज से गिरफ्तार किया। सिगरा इंस्पेक्टर संजय मिश्रा जब अपने हमराहियों के रोडवेज पर चेकिंग अभियान चला रहे थे तभी एक टाटा मैजिक नम्बर यूपी 65 एचटी 2827 लहरतारा से चौकाघाट की ओर आती दिखाई दी जिसे रोडवेज के पास पुलिस ने रोक लिया। गाड़ी को ओवरलोड देखते हुए शक हुआ जब पुलिस द्वारा उसकी तलाशी ली गयी तो उसमें पैक कर रखे गये काफ़ी मात्रा में चांदी बरामद किया गया।जिसका वजन 1129 किलोग्राम बताया गयी। जिसकी बाजारू कीमत लगभग छः करोड़ रुपए आंकी गयी।इस बरामदगी के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।टाटा मैजिक को सिगरा थाना पर लाया गया। प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र द्वारा चारों युवकों से गहनता से पूछताछ किए जाने पर उन्होंने बताया कि यह लोग गाड़ी लेकर चौकाघाट स्थित संजय ट्रांसपोर्ट पर लेकर जा रहे थे वहीं से संबंधित व्यापारी अपने कागजात दिखाकर माल ले जाते थे। जानकारी स्पष्ट ना मिलने पर बरामद चांदी को आयकर विभाग के अधिकारियों को सुपुर्द किया गया।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News