संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
अतुल राय
वाराणसी। सेवाकाल में व्यवहार कुशलता व्यक्ति की पहचान को सबल बनाता है। जब सरकारी कार्य के निर्देशों का पालन अनुपालन समकक्ष कर्मियों को साथ लेकर करना होता है तो उस समय व्यावहारिक कार्यशैली ही उपलब्धि हासिल करने में सहायक होती है।उक्त बातें हरहुआ ब्लाक सभागार में ब्लाक सचिवों द्वारा पूर्व एडीओ पंचायत हरहुआ मयंक मोहन गौड़ की अधिवर्षता आयु पूरी कर सेवानिवृत्त के बाद
सम्मान व विदाई समारोह में वतौर अतिथि अपर जिला पंचायत राज अधिकारी वाराणसी रामउदय यादव ने अपने सम्बोधन में व्यक्त की। साथ ही सेवा उपरांत स्वीकृत पावनाओ का लिफाफा प्रदान किया।विदाई व सम्मान अवसर पर ब्लाक सचिवो की ओर से जिलाध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ वाराणसी जयप्रकाश भारती ने अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह व बुके देकर मयंक मोहन गौंड सहित पत्नी श्रीमती उमा गौंड व छोटे भाई मनीष कुमार गौंड को सम्मानित किया।सेवानिवृत्त हुए एडीओ पंचायत मयंक मोहन गौड़ ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मै सेवानिवृत्त भले हो रहा हूँ पर हरहुआ ब्लाक की स्मृति सदैव बनी रहेंगी।मै अपने सहकर्मियो का ऋण कभी उतार नहीं पाऊँगा। भावुक होने की स्थिति में कुछ पल के लिए भरे सभागार में खामोशी छा गई रुंधे गले की आवाज जैसे स्तब्ध हो गई।लेकिन अपनों के बीच भाव विह्वल होकर कहा कि जाने-अनजाने यदि मुझसे किसी को ठेस लगी हो तो क्षमा करेंगे।बीडीओ हरहुआ दीनदयाल ने गौंड जी के कार्यकाल में सहकर्मियो के साथ बीते समय की प्रशंसा करते हुए बधाई दी।इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए ज्वाइंट बीडीओ बद्री प्रसाद वर्मा ने कहा कि भाई मयंक जी ने अपने कार्यकाल को बड़े ही उदारता व अपनत्व के साथ सबके प्रिय बनकर निभाने में सफल रहे।जिला ग्राम प्रधान संघ के जिला महामंत्री मधुवन यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रति गौंड जी ने आत्मीय लगाव लगाकर बिना किसी लोलुपता के सबको खुश रखते हुए कार्यकाल पूरा किया।ऐसे लोग सदैव याद किए जाते रहेंगे।प्रमुख रूप से सचिव गण सीमा यादव,चन्दा सिंह,स्वाति सिंह,दीक्षा श्रीवास्तव,सौरभ श्रीवास्तव,अभिलाष,गौरव विश्वकर्मा,आनन्द प्रकाश गोंड़,चन्द्रबली राम,विनोद यादव सहितएडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय,एडीओ आइएसबी सुनील पांडेय,एडीओ सांख्यिकी शैलेन्द्र सिंह,आंकिक रवीन्द्र यादव,शेर सिंह,राजकुमार,नागेश वर्मा,खण्ड प्रेरक आशीष कुमार,सिजमुद्दीन,पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह पटेल समेत अन्य ने माल्यार्पण कर हार्दिक शुभकामनाए दी।ग्राम प्रधान संघ हरहुआ की ओर से मधुवन यादव,खरपत्तू यादव,रविन्द्र यादव,ओमप्रकाश पटेल,दीपक चौहान,रामनरेश यादव,आशीष कुमार,प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण पटेल,भगत यादव,संजय कुमार,एडवोकेट विजय कुमार,सफाई कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष ओमकार शास्त्री सिकंदर आजाद,राजकुमार संजय,दिनेश निजामुद्दीन ने स्वागत किया।विशिष्ट अतिथि के रूप में रिटायर्ड सचिव व संघ संरक्षक सीताराम ने सभी जनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्य मे विश्वास रखने वाले कर्मठ गौंड जी को बधाई दी।प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत रवि सिंह का उपस्थित कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम में कवि कवि डॉ0 राम सिंगर शुक्ला उर्फ गडेला जी ने समारोह में रंग भर दिया।कार्यक्रम का संचालन जयप्रकाश भारती (जिला अध्यक्ष ग्राम पंचायत अधिकारी संघ जनपद शाखा वाराणसी )ने किया।