UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों व प्र0नि0/थानाध्यक्ष के साथ सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस के सम्बन्ध में की गई गोष्ठी एवं दिए गये आवश्यक निर्देश

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

 पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय बाबतपुर में सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जोन के थानों में लम्बित विवेचना/आईजीआरएस/प्रार्थना पत्र, हत्या, लूट, डकैती, चोरी, नकबजनी व महिला सम्बन्धी अपराधों की विस्तृत समीक्षा की गयी । आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों को भौतिक सत्यापन करते हुए समयबद्धता, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । चोरी, लूट, नकबजनी व महिला सम्बन्धी अपराधो (पॉक्सो अधिनियम, दहेज हत्या) को वरीयता के आधार पर निस्तारण करने तथा संलिप्त अपराधियो के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करने हेतु, साथ ही लूट/चोरी/नकबजनी के मुकदमों का खुलासा करते हुए शीघ्र निस्तारण व पेशेवर अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा व गैंगेस्टर की कार्यवाही तथा जेल से छुटे अपराधियों की निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया । पुरस्कार घोषित व टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया । “ऑपरेशन कन्विक्शन” के अन्तर्गत मा0 न्या0 में विचाराधीन अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कर अभियुक्तों को सजा दिलायी जाय । “ऑपरेशन दृष्टि” के तहत थाना, सड़क, दुकान, सार्वजनिक स्थानों आदी पर जनसहयोग से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु निर्देशित किया गया । यातायात नियम के विरूद्ध चलने वाले वाहनों पर नियमानुसार कार्यवाही करने व ई-रिक्सा, किरायेदार व अपराधियों का सत्यापन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया । आगामी पर्व/त्यौहारों(रमजान, ईद व नवरात्र) को संकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत अपने-2 थाना क्षेत्र में आयोजकों/धर्म गुरुओं/पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों/वरिष्ठ नागरिकों के साथ में बैठक करने हेतु निर्देशित किया गया । बाजार, भीड़-भाड़ वाली जगहों, सर्राफा की दुकानों, बैंकों व पेट्रोल पम्पों पर आदि सर्वाजनिक स्थानों पर नियमित रूप से प्रतिदिन पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/ वाहनों/ वस्तुओं की गहनता से चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया । शासन द्वारा दिये गये दिशा निर्देशो का शतप्रतिशत अनुपालन करने/कराने हेतु आदेशित किया गया । इस दौरान सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा, सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब, सहायक पुलिस आयुक्त प्रशिक्षु आई पी एस नताशा गोयल तथा समस्त प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News