UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

सारनाथ, एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा व्यवसायी/ ट्रांसपोर्टर की गोली मारकर हत्या के मामले में तीन नफ़र वांछित अभियुक्तगण को पंजाब से किया गिरफ्तार*

Updated on: 23 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम एवं वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ, एसओजी व सर्विलास सेल की संयुक्त पुलिस पुलिस टीम द्वारा सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित वांछित अभियुक्तगण 01. धर्मेन्द्र मौर्या पुत्र शिवकुमार मौर्या निवासी इमिलिया चांदपुर थाना सरायलखंशी जनपद मऊ हाल पता -HA75 / 2 सुलभ आवास पार्क न्यू अपार्टमेन्ट वाधाऊ लखनऊ 02. अभियुक्ता सोनी यादव पत्नी विजय यादव निवासिनी - A3/151 मुकीमगंज थाना आदमपुर वाराणसी 03. शिवम यादव पुत्र विजय यादव निवासीA3/ 151 मुकीमगंज थाना आदमपुर वाराणसी को मोहाली पंजाब से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।विवरण पूछताछ तीनों अभियुक्तगणों ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग थाना सारनाथ क्षेत्र के तिलमापुर में जो राजकुमार यादव को गोली मारी गयी थी, जिसका मुकदमा सारनाथ थाने पर लिखा गया है उसमे पुलिस हमें खोज रही थी, जिससे बचने के लिए हम लोग भाग रहे थे कि आप लोगों द्वारा हमें पकड़ लिया गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र सिंह, उ0नि० अमित कुमार सिंह, उ0नि० अजितेश चौधरी, हे का० रामबाबू, हे0का0 ओमप्रकाश सिंह, का0 आलोक कुमार मौर्या व म0का0 मंजू जायसवाल थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी। क्राइम ब्रान्च एसओजी प्रभारी उ0नि0 मनीष कुमार मिश्रा, का0 रमाशंकर, का० पवन कुमार तिवारी व सर्विलांस सेल हे0का0 दिवाकर वत्स शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News