UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा महिला सभा का जोरदार प्रदर्शन,एमडी कार्यालय का घेराव

Updated on: 05 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी। स्मार्ट मीटर के खिलाफ बढ़ते जनआक्रोश के बीच समाजवादी पार्टी महिला सभा ने भिखारीपुर स्थित पूर्वांचल विद्युत निगम लिमिटेड के एमडी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं के साथ हो रही कथित मनमानी और आर्थिक बोझ के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व 390 कैंट विधानसभा प्रभारी श्रीमती रीबू श्रीवास्तव,महिला सभा महानगर अध्यक्ष संगीता पटेल एवं जिला अध्यक्ष शशि यादव ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शन के दौरान विद्युत विभाग के चीफ राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर तत्काल हटाने और उपभोक्ताओं से की गई वसूली वापस करने की मांग की गई।श्रीमती रीबू श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर खरीद के लिए 18,885 करोड़ रुपये निर्धारित किए जाने के बावजूद प्रदेश सरकार ने 27,342 करोड़ रुपये का टेंडर निकालकर जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला है। उन्होंने इसे जनता के साथ अन्याय बताया। महानगर अध्यक्ष संगीता पटेल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “चीन को लेकर सख्ती की बात करने वाली सरकार उसी देश के स्मार्ट मीटर के जरिए जनता पर आर्थिक भार डाल रही है। यह मीटर नहीं बल्कि लूट का माध्यम बन चुका है।” उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब सर्वोच्च न्यायालय और केंद्रीय स्तर पर बिना उपभोक्ता की सहमति स्मार्ट मीटर न लगाने की बात कही गई है, तो फिर इन्हें किस आधार पर लगाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अन्य राज्यों जैसे महाराष्ट्र और राजस्थान में कम कीमत पर उपलब्ध स्मार्ट मीटर उत्तर प्रदेश में महंगे दामों पर उपभोक्ताओं को दिए जा रहे हैं। साथ ही, गरीब उपभोक्ताओं पर प्रीपेड रिचार्ज की अनिवार्यता को भी अनुचित बताया गया।इस प्रदर्शन में मनीष यादव,पार्वती कन्नौजिया,प्रियांशु यादव,रीना यादव,यासमीन खान,पायल जैसवाल,निशा शर्मा,मीरा मिश्रा,सीमा गुप्ता,प्रमिला यादव,मंजू देवी,सुशील विश्वकर्मा,संजय यादव,राजेश यादव,राजू साहनी, कासिम,विजय जायसवाल,कमलेश यादव,रितिका सेठ,अमिता पटेल,रानी पटेल,संगीता शर्मा,शैलेंद्र कुमार,मनोज चौरसिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रदर्शन के अंत में नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही इस मुद्दे पर ठोस कदम नहीं उठाती,तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News