संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-648/2023 धारा 307/504/506 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त अखिलेश यादव उर्फ अक्कल पुत्र अमरदेव यादव निवासी बनकट थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक-13.12.2023 को समय करीब 09.20 बजे बनकट गाँव के हाइवे से गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना चौबेपुर में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण-दिनांक 12.12.2023 को वादी मुकदमा श्री रामप्रवेश यादव पुत्र स्व. अमर बहादुर यादव निवासी ग्राम बनकट थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी द्वारा प्रा. पत्र दिया गया कि समय करीब 11.30 बजे दिन में मैं अपने भाई राजेश यादव के घर के सामने रोड पर खड़ा था कि सामने घर से अखिलेश यादव उर्फ अक्कल जिसका घर हमारे भाई राजेश के घर के ठीक सामने है, अपने हाता के गेट पर खड़ा होकर जान से मारने नीयत से मेरे ऊपर तमन्चे से फायर कर दिया संयोग से मैं बाल-बाल बच गया व हल्ला मचाने पर उसने गाली व जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया, जिसके आधार पर थाना चौबेपुर में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ.नि. शुभम सिंह द्वारा की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विद्या शंकर शुक्ल,उ0नि0 शुभम सिंह,उ0नि0 पंकज यादव,हे0का0 रामफूलन यादव,हे0का0 फूलबदन यादव थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।