संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*हरहुआ*। हरहुआ बाजार स्थित विश्वकर्मा मन्दिर व क्षेत्र के सातो महुआ स्थित हनुमान मंदिर पर हरहुआ भाजपा मंडल के अध्यक्ष आसुतोष मिश्रा 'अजय' के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर साफ-सफाई किया। इसके बाद पीएम के वाराणसी आगमन को लेकर कार्यकर्ताओ सहित तैयारी बैठक किया।
अध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा कि महिला शक्ति बन्दन अंतर्गत महिलाओं को अधिकार और उनके सशक्तिकरण को लेकर व्यापक पैमाने पर हर वर्ग ,जाति,धर्म से जुड़ी महिलाओं को पीएम के कार्यक्रम में प्रतिभाग को लेकर तैयारी चल रही है।इसमें पूरे सम्मान ,अनुशासन और क्षेत्रीय समस्याओं से जुड़ी संवाद पर चर्चा की गई। हरहुआ मण्डल क्षेत्र से सैकड़ों महिलाएं प्रतिभाग करेंगी।
तैयारी बैठक में प्रमुख रूप से संजय सोनकर , अजय मिश्रा,उपाध्यक्ष अरुणेंद्र सिंह ,पंकज तिवारी ,प्रिया सिंह ,उपाध्यक्ष अपरबल सिंह ,महामन्त्री अनिल पांडेय, अंशुमान सिंह, विजय सिंह व मनोज पटेल सहित कई भाजपा मंडल कार्यकर्ता शामिल रहे।