UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

हाल ऑफ फेम से नवाजी गयीं साक्षी और सोमी

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

रामेश्वर।पुरुष प्रधान समाज मे स्त्री को बहुत पीछे आंका जाता है, परन्तु शिक्षा रोजगार व स्त्री सशक्तिकरण के लिये प्रयासरत संस्था रूद्रांश शिक्षा व संस्कार केंद्र की २०२४-२५ कि जी प्रतियोगिता में भरथीपुर गांव की बहने साक्षी सिंह व सोमी सिंह को हाल ऑफ फेम पुरस्कार से नवाजा गया। 

संस्था के अध्यक्ष प्रितेश त्रिपाठी ने कहा कि स्त्रियों की स्थिति में सुधार न होने तक विश्व के कल्याण की कोई कल्पना नहीं हो सकती. किसी पंक्षी का एक पंख के सहारे उड़ना बिलकुल असम्भव हैं।

 संस्था के संयोजक आनंद चतुर्वेदी ने कहा कि जहाँ स्त्री का सम्मान होता हैं वहाँ देवता वास करते हैं और वही पर ही सुख-समृद्धि होती हैं।

 संस्था में जुड़े सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और कानूनी मुद्दों पर संवेदनशीलता और सरोकार व्यक्त किया जाता है। 

कार्यक्रम में कंचन चौबे, रोहित पटेल, अनुष्का, तनु पाण्डेय, आयुशि सिंह, अंजलि सिंह. ज्योति ,खुशी, प्रिति ,त्रिप्ति ,प्रिया आदि मौजद रहें।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News