UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

जिला जज व विजिटर वर्ग के अधिकारियों ने सेन्ट्रल जेल का किया त्रैमासिक निरीक्षण

Updated on: 25 September, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज

विनोद यति

 

वाराणसी --जिला जज वाराणसी संजीव सिनहा, विधिक सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय,डीसीपी गोमती नीतू कादयान,एडीएम सीटी व गठित विजिटर्स बोर्ड के सदस्यगण द्वारा गुरुवार को सेन्ट्रल जेल का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कर्ता अधिकारियों द्वारा सबसे पहले नवनिर्मित एमसीयू रूम का निरीक्षण किया गया। इसके बाद चक्र-3 के हॉस्पिटल वार्ड व दिव्यांग बैरेक का निरीक्षण किया गया तथा बन्दियों से उनकी समस्याएं सुनी व समझी गई। इसी क्रम में निरीक्षण कर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार के सभी सर्कल में बन्दियों की परेड देखी गई तथा उनकी समस्याओं को सुना और समझा गया।

जेल के ऐसे बन्दी जिनकी ज़मानत मंजूर कर ली गयी है और जमानतदार के अभाव में कारागार में निरूद्ध हैं, उनके संबंध में की गई कार्यवाहियों की समीक्षा की गई एवं निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण कर्ता अधिकारियों द्वारा कारागार की सुरक्षा, प्रशासनिक व्यवस्था, अस्पताल की साफ सफाई आदि की प्रशंसा की गई। इसके बाद वरिष्ठ कारागार अधीक्षक के कार्यालय में जिला जज संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में गठित बोर्ड आफ विजिटर्स की मीटिंग हुई, जिसमें बोर्ड आफ बिजिटर्स के सदस्यगण सीएमओ, जिला दिव्यांग अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला उद्योग अधिकारी वाराणसी व एबीएसए वाराणसी द्वारा हिस्सा लिया गया। मीटिंग में वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधा कृष्ण द्वारा बन्दियों की समस्याओं के संबंध में बताया गया।जिला जज द्वारा समस्याओं के निराकरण हेतु उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, अयोध्या प्रसाद, अमिता श्रीवास्तवा व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News