UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*किसान सम्मान निधि समाधान शिविर मे नहीं पहुचे ग्राम पंचायत अधिकारी*

Updated on: 21 July, 2026

सौरव सिंह की खास रिपोर्ट

*राजातालाब* किसान सम्मान निधि की खामियों के निस्तारण के लिए आराजी लइंस ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत सिहोरवा (द.) मे सोमवार को लगा शिविर खामियों से भरा रहा। इस शिविर मे किसान अपनी समस्या लेकर पहुंचे भी तो सर्वर और कुछ जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारि की मौजूदगी न होने के कारण समस्याओं का निराकरण ही नहीं हो सका। किसान सहायक पूनम बताया की 2 किसानो का एनपीसीआई ,2 का खतौनी फिटिंग, 3 का डाटा लिया गया l 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पंजीकरण कराने वाले कई किसान खामियों के चलते लंबे समय से इसके लाभ से वंचित है। जिसको देखते हुए पुरे प्रदेश मे पात्र कृषकों के लिए संतृप्ति कर्ण के उद्देश्य से वृहद ग्राम पंचायत स्तर शिविर का आयोजन किया जा रहा है l जिस दौरान कैम्प मे लेखपाल मनीष श्रीवास्तव, पोस्ट ऑफिस के प्रतिनिधि दीपू शर्मा, सिहोरवा (द.) के पंचायत सहायक सौरभ सिंह ने किसानों की समस्या को सुना और निस्तारण करने का प्रयास किया परंतु अगर वही देखा जाए तो कैंप में ड्यूटी लगे ज्यादा लोग अनुपस्थित रहे जिस वजह से गुड्डू विश्वकर्मा, बृजभूषण सिंह,अवधेश सिंह, चंद्रिका सिंह,रिंकू,भूपेश प्रताप सिंह,जसवंत सिंह इत्यादि सहित अन्य कई किसानों को कैंप से मायूस होकर के लौटना पड़ा l

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News