UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा वारण्टी अजीत पटेल गिरफ्तार*

Updated on: 28 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम व वांछित फरार/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर की पुलिस टीम द्वारा मु0नं0-716/22 मु0अ0सं0-83/2022 धारा 323/504/506/354 भा0द0वि0, धारा 3(1)द, 3(1) ध, 3 (1) बी, 3 (2)va एससी/एसटी एक्ट व 7/8 पॉक्सो एक्ट थाना जंसा जनपद वाराणसी से सम्बन्धित वारण्टी 1 अजीत पटेल पुत्र हरिश्चन्द्र पटेल नि०-उमरहां थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को दबिश देकर आज दिनांक-25.02.2024 को समय करीब 07.40 बजे वारंटी के घर ग्राम उमरहां थाना चौबेपुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 अजय पाल,हे0का0 सरदार राम,का0 वीरबहादुर राम थाना चौबेपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News