UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*आर्दश पत्रकार संघ के निशिकांत राय बने राष्ट्रीय महासचिव, संतोष सहाय बने प्रदेश अध्यक्ष बिहार*

Updated on: 07 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- आर्दश पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार चतुर्वेदी (कृष्णा पंडित)ने आज निशिकांत राय को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्ति किया है। निशिकांत राय मुंगेर जिले के सुभाष नगर के रहने वाले है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके उपर बड़ी जिम्मेदारी सौपी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की आदर्श पत्रकार संघ क्रांतिकारी पत्रकारों का एक ऐसा संगठन है जो पत्रकार सुरक्षा, हित, संरक्षण के लिए सरकारी व्यवस्था से जंग जारी है और देश के अलग-अलग राज्यों से लोग जुड़ कर पत्रकार सुरक्षा अधिनियम कानून के लिए अपनी जद्दोजहद व संगठन ने ठानी है ! आगे आने वाले दिनों में बढ़ती कारवां पत्रकारों के लिए एकमात्र ऐसा संगठन साबित होगा जहां बिना किसी भेदभाव ऊंच-नीच छोटे-बड़े का अंतर रखे हुए सबको समान्य रूप से सबकी सुरक्षा संरक्षण जिम्मेदारी के लिए रूपरेखा तैयार कर कलम के सिपाहियों के ऊपर हो रहे अत्याचार से बचाव के लिए संगठन पूरी ताकत से लड़ाई लड़ने का काम करेगा !समान स्वाभिमान और कलम की रक्षा देश हित में समाज की अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को उसके अधिकार की बात और न्याय दिलाने के लिए आवाज बनना संगठन का मुख्य उद्देश्य है ! पत्रकारों द्वारा विशेष कार्य के लिए विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा* इधर आर्दश पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार चतुर्वेदी ने आज सुनील कुमार को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्त किया है। उन्हें झारखंड की जिम्मेवारी सौंपी गयी है।

 

*निशिकांत राव* मुंगेर जिला के खड़गपुर क्षेत्र के निवासी निशिकांत राय बीते 31 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र मे जुड़े है !

इंडियन पंच से अपने पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले निशिकांत डा. जाकिर हुसैन संस्थान मुंगेर शाखा के प्रबंध निदेशक भी हैं ! आपने कई संस्थान के लिए काम किया है !.

*संतोष सहाय*बिहार के लिए एक ऐसा चेहरा जिन्होंने पूरी जीवन पूर्ण ईमानदारी निष्ठा और कलम के सच्चे सिपाही होने का गौरव से पत्रकारिता का सम्मान बढ़ाया कलम के सम्मान में कभी भी समझौता नहीं किया !मुंगेर के मूल निवासी संतोष सहाय बीते, 31 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र मे सक्रिय रहे हैं. यूपी के सहारनपुर से इन्होंने वर्ष 94 में द ट्रिब्यून से पत्रकारिता की शुरुआत की ! भागलपुर विश्वविद्यालय से अंग्रेज़ी भाषा मे एम ए श्री सहाय ने वर्ष 92 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलीसं किया है! बिहार वापस लौटने के बाद दैनिक हिंदुस्तान, दैनिक जागरण व दैनिक भास्कर मे विभिन्न पदों पर काम करने के बाद इसी वर्ष मुंगेर दैनिक भास्कर से बतौर ब्यूरो चीफ सेवानिवृत्त हुए हैं !संतोष सहाय जी को आदर्श पत्रकार संघ का प्रदेश अध्यक्ष बिहार बनाया गया है जिनके कंधों पर संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है !

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News