संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. पुलिस महानिरीक्षक रेलवे जोन प्रयागराज एन. कोलान्ची,पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग प्रयागराज प्रशांत वर्मा एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी कुँवर प्रभात सिंह के निर्देशन में रेलवे स्टेशन,प्लेटफॉर्म एवं सरकुलेटिंग एरिया में अपराध नियंत्रण,चोरी की घटनाओं की रोकथाम तथा अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है।प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कैंट वाराणसी रजोल नागर के निर्देशन में उपनिरीक्षक राजबहादुर,हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार सिंह,एएसआई राकेश सिंह,कांस्टेबल सतीश यादव सीआईबी आरपीएफ वाराणसी तथा आरपीएफ पोस्ट वाराणसी के कांस्टेबल राजकुमार सिंह,हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार एवं हेड कांस्टेबल मनोज कुमार पाल द्वारा रेलवे स्टेशन बनारस पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 के दक्षिण दिशा में निर्माणाधीन पानी की टंकी के पास दो व्यक्ति अपने-अपने पिट्ठू बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में प्लेटफॉर्म की ओर आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रोकने पर दोनों व्यक्ति घबरा गए और वापस भागने का प्रयास करने लगे,जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में पहले व्यक्ति ने अपना नाम सुमित आर्य 28 वर्ष पुत्र श्रवण कुमार,निवासी सफीपुर,थाना हरगांव,जनपद सीतापुर बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 96 पाउच अंग्रेजी शराब ऑफिसर चॉइस व्हिस्की 180 एमएल बरामद हुई। वहीं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम अभय जायसवाल पुत्र रजनीश जायसवाल,निवासी पड़ा गांव,थाना महोली,जनपद सीतापुर बताया। उसके बैग की तलाशी में भी 96 पाउच अंग्रेजी शराब ऑफिसर चॉइस व्हिस्की 180 एमएल बरामद हुई। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 192 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद होने पर थाना जीआरपी कैंट वाराणसी में मु0अ0सं0 175/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर,उपनिरीक्षक राजबहादुर,हेड कांस्टेबल अश्वनी कुमार सिंह,एएसआई राकेश सिंह,कांस्टेबल सतीश यादव सीआईबी आरपीएफ,कांस्टेबल राजकुमार सिंह,हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार तथा हेड कांस्टेबल मनोज कुमार पाल आरपीएफ पोस्ट वाराणसी शामिल रहे।