UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

कम्पोजिट विद्यालय महमूरगंज में सीएमओ ने बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाई

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी -- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश प्रसाद ने मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर किया गया। इस मौके पर सीएमओ एसीएमओ डॉक्टर संजय राय एवं अन्य अध्यापकों ने पेट के कीड़े निकालने की दवा (एल्बेंडाजोल) खिलायी। उद्घाटन के अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय महमूर गंज में 226 छात्राओं को दवा खिलाई गई।इस अवसर पर सीएमओ ने कहा कि सेहतमंद भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता व साफ सफाई अति आवश्यक है। समय-समय पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जाने वाले इस प्रकार की अभियानों में सभी अभिवावकों को पूरे मनोयोग से सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बच्चों से अपील की कि पेट में कीड़े खुले में शौच करने से ,बिना हाथ धोये खाना खाने से नाखूनों के कटे ना होने से और साफ सफाई ना रखने से होते हैं। इसके लिए सभी को शौच के बाद एवं खाना खाने से पहले अच्छी तरह हाथ धोना चाहिए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ संजय राय ने कहा कि पेट में कीड़े होने से बच्चे कुपोषित हो जाते हैं। उनमें खून की कमी हो जाती है, जिसके कारण बच्चे कमजोर होने लगते हैं। उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए कृमि से छुटकारा जरूरी है। अभिभावकों को चाहिए कि बच्चों को इस परेशानी से बचने के लिए कीड़े निकालने की दवा उन्हें जरूर खिलाएं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सोमवार को पूरे जनपद में सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर अभियान चलाकर करीब नौ लाख अस्सी हज़ार से अधिक बच्चों को दवा खिलाई गई। जो बच्चे इस दिवस पर दवा खाने से छूट गए हैं। उन बच्चों के लिए 13 फरवरी को माप अप राउंड आयोजित होगा। इसमें छूटे हुए सभी बच्चों को दवा से आच्छादित कर लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।डा. संजय राय ने बताया कि बच्चों के पेट में कीड़े की मात्रा जितनी अधिक होगी संक्रमित व्यक्ति के लक्षण उतने ही अधिक होंगे। हल्के संक्रमण वाले बच्चों में आमतौर पर कोई लक्षण नहीं दिखते हैं। स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रीति देवी ने छात्रों को प्रोत्साहित किया और भविष्य में इसी तरह के स्वास्थ्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए सराहना की। इस मौके पर डॉक्टर निधि पाण्डेय, रमेश वर्मा, मनीष सिंह, पंकज कुमार, सावित्री सहित स्कूली छात्र व अन्य लोग उपस्थित 

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News