संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*आयर-वाराणसी आपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम को सलामी देने व सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए पुरे देश में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उसी क्रम में आज आयर बाजार में पुर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी बीर बहादुर सिंह जी की मुर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के गीत सेना के शौर्य पराक्रम के नारे के साथ ही आतंकवादी संगठन एवं पाकिस्तानी सरकार एवं सेना के मुर्दाबाद के नारों से गुंजायमान हो रहा था। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रिंस पाण्डेय, राम प्रकाश दुबे, अखण्ड सिंह, श्रीनिकेतन मिश्र, शैलेन्द्र पटेल, गोपाल सिंह, बच्चा सिंह रामदेव वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, रविन्द्र सिंह, देवब्रत रघुवंशी, विपिन राय, लक्ष्मण सिंह आदि उपस्थित रहे।