UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*डिमांड के अनुसार करे करियर की तैयारी, मिलेगी कामयाबी : डीसीपी*

Updated on: 23 July, 2026

विवेक राय की खास रिपोर्ट

 

*मिर्जामुराद।* डीसीपी (गोमती जोन) विक्रांत वीर ने कहा कि समय के साथ सब कुछ बदल रहा हैं।इसलिए डिमांड के अनुसार लाइफ के विजन का एजेंडा को चुन अपने करियर की तैयारी करें, जरूर कामयाबी मिलेगी।डीसीपी मंगलवार को गौर (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पद से उपस्थित होकर छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने मानवाधिकार के तहत बिना भेदभाव के कानून, कानूनी अधिकार, नैतिक आदर्श, मानव आत्मसम्मान व स्वतंत्रता के लिए आवश्यक अधिकार, मिशन शक्ति, 1090 पर विस्तृत प्रकाश डाल छात्राओं को चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो समेत उनके अधिकार व कर्तव्य के प्रति जागरूक किया।इंटरनेट की मदद लेकर आनलाइन भी पढ़ाई व तैयारी करने की सलाह दी।छात्राओं ने करियर संबंधित कई सवाल भी पूछे।डीसीपी द्वारा परिसर में आम के पौधे का रोपण भी किया गया।

महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम को स्मृति चिन्ह व गुलदस्ता प्रदान कर स्वागत किया।अध्यक्षता प्राचार्य डा.रिंकी सिंह व संचालन डा.आशुतोष उपाध्याय ने किया।इस अवसर पर डा.राजेश सिंह, शिवराज मिश्र, सुरेन्द्र त्रिपाठी, मतलूब खान, योगेश सिंह, मुकेश यादव, डा.रीना गुप्ता, अनिता, फौजियाबानो, सुरेन्द्र सिंह, अजय तिवारी, अमृता सिंह, सपना पांडेय, गौरव उपाध्याय, अभिषेक त्रिपाठी 'सुमित', वीरेंद्र विश्वकर्मा, रामजी यादव समेत समस्त प्रवक्तागण व छात्राएं उपस्थित रही।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News