UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त विरेन्द्र यादव को चोलापुर पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराध/ अपराधियों की रोकथाम व वांछित / फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चोलापुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-194/2023 धारा 307 भा0द0वि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विरेन्द्र यादव पुत्र लालबहादुर यादव निवासी ग्राम लश्करपुर थाना चोलापुर वाराणसी को घटना में प्रयुक्त 01 अदद नाजायज पिस्टल 7.65 एमएम बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस के साथ आज दिनांक- 10.05.2023 को समय करीब 13.05 बजे दानगंज तथा जौनपुर बार्डर के पास से गिरफ्तार किया गया उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चोलापुर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्त विरेन्द्र यादव ने पूछताछ करने पर बताया कि मैने पैसे के लेन-देन के विवाद को लेकर अपने दोस्त सोनू के ऊपर पिस्टल से फायरिंग कर दिया था और यह वही पिस्टल है जिससे मैने उस दिन सोनू राजभर पर फायरिंग किया था। मै पकड़े जाने के डर से आज यहाँ से भागने की फिराक में था लेकिन आप लोगो ने मुझे पकड़ लिया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी,उ0नि0 रमेश कुमार,उ0नि0 पंकज कुमार सिंह चौकी प्रभारी मुर्दहा,उ0नि0 विकाश पाण्डेय,का0 दिनेश कुमार,का0 हिमांशु सिंह,का0 सत्यप्रकाश यादव,का0 आदित्य कुमार थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News