UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, नाबालिक अपहृता सकुशल बरामद*

Updated on: 17 June, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी तथा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे, सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट के नेतृत्व मे थाना शिवपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-168/24 धारा 363 भा०द०वि० थाना शिवपुर कमि० वाराणसी से सम्बन्धित अपहृता/पीड़िता को सकुशल बरामद करते हुए वांछित अभियुक्त अर्जुन गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी एसएच 1-6/45 कठवतिया हनुमन्तनगर कालोनी थाना शिवपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक-29.04.2024 को समय करीब 11.50 बजे हनुमंत नगर कालोनी कठवतिया शिवपुर वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ़्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना शिवपुर पुलिस द्वारा अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मो० परवेज,का0 आलोक शर्मा,म0का0 पिंकी गौड़ थाना शिवपुर कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News