UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

लक्ष्मी नारायण मंदिर व आश्रम निर्माण हेतु भूमि पूजन सम्पन्न

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

वाराणसी चोलापुर क्षेत्र के गोसाईपुर पटखौली गांव में बुधवार को लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं आश्रम निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पूजन श्री श्री 1008 श्री शक्ति शरण जी महाराज उर्फ चंचल बाबा के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान वेद मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन की वैदिक विधि संपन्न कराई गई। स्थानीय लोगों में मंदिर एवं आश्रम निर्माण को लेकर उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता काशी नाथ गिरी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर और आश्रम के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। अंत में श्रद्धालुओं ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संतोष मिश्रा डायरेक्टर, आशिमा मिश्रा चांसलर,सुरेंद्र त्रिपाठी,संजय मिश्रा, ओकार गिरी,शेषनाथ गिरी, प्रेमशंकर पांडेय,दिलीप गिरी,राहुल गोस्वामी सदाशिव धीरेंद्र गिरी "अंटू", गिरजा शंकर गिरी, राजेश गिरी, सहित क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने अपना सहयोग देते हुए कार्यक्रम को सफल किये।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News