संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
जौनपुर- भाजपा पार्टी के निर्देशानुसार,केराकत के पूर्व विधायक माo दिनेश चौधरी के मार्गदर्शन में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत गांव बरईछ,मोढ़ेला में भाजपा नेता दीन्नु पांडेय के नेतृत्व में घर-घर जाकर के अक्षत चावल इकठ्ठा करके भारत माता की जय का उद्घोष किया। इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामवासियों में खासतौर से महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। युवाओं के अंदर जोश और देशभक्ति उमड़ रही है,गगन में लहराते तिरंगे और गगन भेदी नारों से,भारत माता के जयकारों से पूरा गगन गूंज मन हो उठा।उक्त अवसर पर जिला मंत्री भा.ज.यु.मो. गौतम मिश्र "गोलू" , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव,राजेंद्र पांडेय,फूलचंद्र पांडेय,वीरेंद्र पांडेय,पंकज मिश्र,राजन पांडेय,चिराग पांडेय,शुभम पांडेय,रामचन्द्र गोंड,संजय विश्वकर्मा,चंदन पांडेय,डब्बू कन्नौजिया,चंदन यादव,बूथ अध्यक्ष अधिवक्ता प्रदीप पांडेय,शशिकांत राजभर,विशाल राजभर सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।