UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

बलात्कार के आरोपियों की नही हो रही गिरफ्तारी नाबालिग पीड़िता न्याय के लिए दर दर भटकने को मजबूर

Updated on: 21 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

विश्वनाथ प्रताप सिंह 

 

वाराणसी सारनाथ जहाँ एक तरफ योगी सरकार बेटियों के रक्षा और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है वही वाराणसी में फेल दिख रही है क़ानून ब्यवस्था सारनाथ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग पीड़िता न्याय के लिए दर दर भटकने को मजबूर है जहाँ वाराणसी पुलिस अपहरण एवं बलात्कार के आरोपियों को गिरफ्तार तक नही कर पाई है।पीड़िता को बार बार न्याय के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।सारनाथ थाना अंतर्गत एक नाबालिक पीड़िता ने आरोप लगाया कि धीरज यादव पुत्र जिलाजीत यादव,जिलाजीत यादव व विजय बहादुर यादव ने नाबालिग को अपहरण कर के नौगढ़ में दो महीनों तक रख के सामूहिक से बलात्कार करते रहे बाद में लेढूपुर गांव में ले गए,उसके बाद अलीनगर में तारा देवी के घर पर रखा जहाँ उसका पुत्र करीब 15 दिनों तक उसके साथ शारीरिक शोषण किया उसके बाद नाबालिग पीड़िता को कलकत्ता में बेचने की साजिश करने लगे,किसी तरह से पीड़िता को सारनाथ पुलिस द्वारा मुक्त कराया गया और अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी तक नही हुई है और पीड़िता दर दर भटकने को मजबूर है। आज पीड़िता द्वारा पुलिस कमिश्नर वाराणसी को शिकायती पत्र देते हुए संपूर्ण मामले की जानकारी दी पुलिस कमिश्नर के द्वारा पीड़िता को आश्वासन दिया गया है की तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाएगी|

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News