संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
मनीष कुमार सिंह
वाराणसी पुलिस आयुक्त वाराणसी के गुमशुदा/अपहृता की बरामदगी एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना सारनाथ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-500/2023 धारा 363/366 भा0द0वि0 व 16/17 पॉक्सो एक्ट थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त धीरज सोनकर उर्फ प्रियांशु पुत्र श्री छब्बू प्रसाद सोनकर नि० चुनाडीह थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को आज दिनांक-31.01.2024 को समय करीब 11.20 बजे फरीदपुर अंडरपास के पास थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 उदय प्रताप सिंह,हे0का0 राजीव तिवारी,हे0का0 रामबाबू,का0 नितेश तिवारी थाना सारनाथ कमिश्नरेट वाराणसी शामिल रहे।