संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी- वाराणसी के कैंट मानसरोवर होटल पर शनिवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह जी का वाराणसी प्रथम आगमन पर जिला इकाई द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया और संगठन की गतिविधियों पर चर्चा की।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हित में काम करने का संकल्प लिया। जिला इकाई के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।इस स्वागत समारोह में संगठन के सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष के साथ अपने विचार साझा किए और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया और संगठन के लिए काम करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव नागेश्वर सिंह,प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटेलाल चौधरी,विंध्याचल मण्डल अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, सदर तहसील अध्यक्ष विजय शंकर चौबे, जयंत सिंह,अनिल राय, अभय यादव, बच्चा लाल जायसवाल, राहुल चौबे, विश्वनाथ सिंह, प्रभु पाल चौहान, तथा अन्य लोग उपस्थित रहे!