संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
*वाराणसी।* वाराणसी से मुम्बई पहुंचे पत्रकार प्रेस क्लब वाराणसी यू.पी के प्रदेश महासचिव पवन त्रिपाठी सोमवार की देर शाम मुम्बई के ठाणे एऊर स्थित परम पूज्य श्री स्वानंद बाबा के आश्रम पहुंचकर परिवार के साथ दर्शन-पूजन किये।इस दौरान पत्रकार धीरज मिश्रा एवं योगेश शुक्ला द्वारा पवन त्रिपाठी जी को बाबा का कैलेंडर व अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया।दर्शन पूजन के दौरान पवन त्रिपाठी जी की पत्नी रेखा त्रिपाठी जी एवं बिटिया अपूर्वा त्रिपाठी मौजूद रही।