UDYAM-UP-75-0003230
purvanchalexpressn@gmail.com
Purvanchal Express News

*मुूख्यमंत्री सामूहिक शादी विवाह समारोह में हरहुआ और चिरईगांव ब्लाक के 57युगल जोड़े हुए एक दूसरे को*

Updated on: 22 July, 2026

संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़

चोलापुर क्षेत्र-हरहुआ  ब्लाक के नकछेदपुर खेल मैदान में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक शादी विवाह समारोह में 57 जोड़े ने जयमाला डालकर एक दूजे के लिए हुए। अग्नि के फेरे लेकर सुखमय दाम्पत्य जीवन निभाते हुए एक दूजे के साथ जीने मरने की कसमें खाई।  चिरईगॉव के 26 जोड़े और हरहुआ ब्लाक के 31 जोड़े की शादी संपन्न हुयी। हरहुआ ब्लाक के 31 में से दो मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष  पूनम मौर्या ने नव युगल दम्पत्ति को शुभ आशीष दी। ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार उपाध्याय ने दोनो ब्लॉक के नव दंपतियों पर पुष्प वर्षा कर शुभ आशीर्वाद दिया। खण्ड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद वर्मा में बारातियों का  स्वागत किया। उन्होंने नव विवाहितों को प्रमाणपत्र और गृहस्थी की सामग्री एवं उपहार दिया। महिलाअें के मंगलचार गीतों के बीच मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न हुआ।      सामूहिक शदी समारोह मगं जे आर प्रजापति जिला समाज कल्याण अधिकारी, सोनी गुप्ता एडीओ समाज कल्याण चिरईगॉव, निर्मला देवी एडीओ समाज कल्याण हरहुआ, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय चौबे‚ संजय‚ जय प्रकाश सिंह, अरुण पाठक, कैलाश राय, अनिल कुमार मिश्रा, ग्राम प्रधान सुलेमापुर दिनेश यादव‚ प्रधान शिवराम पुर विपिन प्रसाद‚ आदि लोग उपस्थित रहे।

© 2022 Copyrights Reserved Purvanchal Express News