संवाददाता पूर्वांचल एक्सप्रेस न्यूज़
वाराणसी-मिर्जामुराद क्षेत्र के गुड़िया में शनिवार की देर रात किसी शरारती तत्वों ने गांव में स्थापित बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार की तड़के टहलने निकली महिलाओं ने देखा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त है तो इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना के बाद काफी संख्या में गांव में बहुजन समाज पार्टी व भीम आर्मी को सदस्य व ग्रामीण जुट गए। उधर, प्रतिमा टूटने को लेकर गांव में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया।वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसीपी राजातालाब अंजनी कुमार राय व एसओ मिर्जामुराद दीपक कुमार ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करवा और तुरंत नई प्रतिमा स्थापित करवाने को बोला।जिसके बाद ग्राम प्रधान व पुलिस के सहयोग से थोड़ी ही देर में अंबेडकर की नई प्रतिमा उसी चौतरे पर स्थापित की गई । एसओ दीपक कुमार रनावत ने बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा की तहरीर की ग्रामीणों द्वारा दे दी है। वहीं तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा।